फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police Mess Kumaoni Style

Pithoragarh News: देहरादून के बाद अब पिथौरागढ़ में कुमाऊंनी शैली में बनेगा पुलिस मैस

Wed, 22 Feb 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police Mess Kumaoni Style
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की पुलिस लाइन जल्द ही नए रूप रंग में दिखाई देगी। पुलिस लाइन में जहां दो मंजिला एडम ब्लॉक बनेगा वहीं आधुनिक फायर सब स्टेशन भी होगा। इसके इतर कुमाऊंनी शैली में मैस भी बनाया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग उत्तराखंड की ओर से 4.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अब तक इस शैली की मैस देहरादून में ही है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे के पास लाइन में पर्याप्त जगह है। इसका लोकेशन भी बेहद खूबसूरत है। वर्तमान में लाइन में 4.98 करोड़ की लागत से दो मंजिला एडम ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसमें कांफ्रेंस हॉल, एसपी और आरआई कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3.87 करोड़ रुपये की लागत से नया फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। तीन मंजिले फायर स्टेशन के निचले तल में एमटी स्टोर, वॉच रूम, टॉयलेट ब्लॉक बनेगा। ऊपर की मंजिलों में फायर अधिकारियों के कक्ष, स्टोर रूम, मनोरंजन कक्ष, आफिस, बैरक, भोजन कक्ष, किचन बनाए जाएंगे। यह दोनों कार्य इसी वर्ष दिसंबर में पूरे किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


लाइन में ही करीब 60 नाली भूमि पर कुमाऊंनी शैली में पुलिस मैस बनाई जाएगी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण निगम के सहायक अभियंता नीरज चंद्र ओली ने बताया कि मैस के प्रवेश द्वार में साल की चौखट और सागौन की लकड़ी का फ्रेम लगाया जाएगा। दरवाजों में पहाड़ी शैली की नक्काशी की जाएगी। फसाड़ (मकान का अग्र भाग) में पत्थरों का लुक देने के लिए जीएफआरसी टाइल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मंजिले भवन में 120 जवानों के लिए भोजन मैस और बैरक बनाई जाएगी। इसके पहले तल में किचन, भोजन कक्ष, शौचालय बनेगा। दूसरे और तीसरे तल में बैरक बनेगी। मैस के निर्माण का कार्य अगले वर्ष पूरा होगा। उक्त सौंदर्यीकरण के कार्यों के बाद पुलिस लाइन का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा। संवाद

कुमाऊं में परंपरागत शैली के भवन काफी आकर्षक हैं। पुलिस लाइन में पर्याप्त जमीन है। यहां से चारों ओर का नजारा भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। पहाड़ की शैली पर अब तक देहरादून में ही मैस बनी है। पिथौरागढ़ की मैस इस शैली की दूसरी होगी। सौंदर्यीकरण के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed