{"_id":"5ba41c0358fd06e9652b298219a521ac","slug":"police-launched-a-campaign-against-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के आसपास की मुख्य सड़कों के किनारे अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। खनन प्रभावित सड़कों पर चलने वाले राहगीर और ग्रामीणों से अवैध खनन करने वालों की जानकारी पुलिस ने जुटानी शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष गणेश सिंह सामंत ने बताया कि डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर अवैध खनन की शिकायत लंबे समय से मिल रही है। रात के समय होने वाले इस अवैध खनन को रोकने और खनन माफिया को पकड़ने के लिए कई बार इन क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया, लेकिन खनन करने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर हमेशा फरार हो जाते हैं। पुलिस अब ग्रामीणों और सड़क पर चलने वाले यात्रियों से जानकारी हासिल कर खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। डीडीहाट दूनाकोट मार्ग के किमी 8 और 12 में कई वर्षों से अवैध खनन हो रहा है। बरसात के समय यह सड़क कई दिनों तक बंद रहती है। ग्रामीण भी अब खनन से निजात दिलाने के लिए पुलिस की मदद करने को आगे आ रहे हैं। इस बीच 15 घंटों से बंद डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग को पुलिस की मदद से आरसीसी कंपनी ने खोल दिया है।