{"_id":"6783ff3d39409d44790fbf1e","slug":"police-held-a-meeting-with-village-guards-in-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-122640-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला में पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला में पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक
Sun, 12 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। निकाय चुनावों को देखते हुए धारचूला कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर कानून व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेंद्र शाह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। एसएचओ ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी खासा जोर दिया। किसी संदिग्ध के नजर आने पर सूचना देने को कहा।