फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police cracked sticks on people who roam needlessly

बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां फटकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Police cracked sticks on people who roam needlessly
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट परिसर से युवाओं को बाहर खदेड़ते एडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
लोग सुबह सात बजे से ही दुकानों में लाइन में लग गए। लोगों ने आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक से लेकर छोटी मोटी जरूरत का सारा सामान खरीदा। नगर के साथ ही मोहल्लाें की दुकानों में भी काफी भीड़भाड़ रही। मैदान से आपूर्ति अनियमित होने के कारण फल और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सुबह 10 बजे बाद पिथौरागढ़ की सड़कों पर पुलिस वाहन के सायरन गूंजने लगे। इसके साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिला अस्पताल या मेडिकल स्टोरों तक जाने वाले मरीजों या तीमारदारों को भी पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सिल्थाम, बैंक रोड, लिंठ्यूड़ा चौराहा, स्टेशन आदि जगहों पर बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। कोतवाल ओमप्रकाश ने लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। कलक्ट्रेट में भी वाहनों के लिए पास बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बार-बार समझाने के बाद भी परिसर से नहीं जाने पर एडीएम आरडी पॉलीवाल ने डंडा पकड़कर युवकों को भगाया। लॉक डाउन की व्यवस्थाएं देखने के लिए डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

फोटो- 25पीटीएच 02पी, 03पी, 04पी, 05पी -

पिथौरागढ़ के टकाना रोड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते युवकों पर लाठियां भांजते कोतवाल। संवाद न्यूज

पिथौरागढ़ के टकाना रोड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते युवकों पर लाठियां भांजते कोतवाल। संवाद न्यूज- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed