फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police Bharti in Pithauragarh

पहले दिन पुलिस भर्ती में 280 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिखाया दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police Bharti in Pithauragarh
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में चल रही भर्ती में रस्सी कूदन करती युवतियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में 14274 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहले दिन 280 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। पहले दिन 155 महिला, 115 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी जबकि 85 पुरुष, 45 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। इनमें कई युवा लंबी कूद भी क्वालीफाई नहीं कर पाए तो कुछ 50 मीटर बाल थ्रो न करने से भर्ती से बाहर हो गए। पहले दिन भर्ती के लिए सुबह से ही पुलिस लाइन में चहल पहल रही। बारी-बारी से अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच की गई। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक स्पर्धा के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। भर्ती प्रक्रिया एएसपी संचार बीबी तिवारी, आरआई नरेंद्र कुमार आर्या, सीओ नोडल धारचूला विनोद कुमार थापा, देहरादून प्रेमनगर दीपक सिंह, सीओ सदर महेश चंद्र जोशी, टीएसआई प्रताप सिंह, दरबान सिंह आदि की देखरेखी में हुई।
विज्ञापन

मिलेगा अगला मौका
पिथौरागढ़। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए छूटे अभ्यर्थियों को एक मौका और मिलेगा। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के कारण, बीमार या चोटिल और वाजिब समस्या वालों को शारीरिक दक्षता दिखाने का एक और मौका मिलेगा। छूटे अभ्यर्थियों को इसके लिए साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed