{"_id":"67606028fe6a3bf133053f43","slug":"police-arrested-one-person-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-121510-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग की शादी कराने के मामले में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग की शादी कराने के मामले में महिला गिरफ्तार
Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबालिग की शादी कराने के मामले में धारचूला पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार बीते 17 नवंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचूला में सूचना दी। बताया कि एक बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेरठ से खोज लिया। पूछताछ में पता चला कि विक्रांत राठी और रविंद्र खोखर नाबालिग को भगाकर ले गए थे। इस दौरान उन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) / 65 (1) / 87 व 9 / 11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और 3 / 4 पॉक्सो एक्ट के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं इस मामले में एक अन्य महिला यशोदा देवी का नाम सामने आया जिसने नाबालिग को भगाकर पिथौरागढ़ तक पहुंचाया था। इस पर सोमवार को उप निरीक्षक मेघा शर्मा, हेड कांस्टेबल आन सिंह और कांस्टेबल महेश बोरा ने यशोदा देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी रेखा यादव का कहना है कि नाबालिगों की शादी करना कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद