फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police arrested accused named for dowry murder

दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested accused named for dowry murder
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

23 अप्रैल को होशियार सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री यशोदा के ससुराल वालों पर बेटी का उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। होशियार सिंह के अनुुसार आठ माह पूर्व उनकी बेटी का विवाह हनेरा निवासी नंदन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही नंदन सिंह और उसके परिजनों ने उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा- 498ए/304बी भादवि और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नंदन सिंह, हरीश सिंह और पार्वती को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ,हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र, कांस्टेबल राहुल रावत, प्रियंका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed