{"_id":"60830bb88ebc3ebf8043293c","slug":"police-arrested-accused-for-embezzlement-at-munsiyari-post-office-pithoragarh-news-hld42248477","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में गबन करने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पोस्ट ऑफिस में 60 लाख रुपये का गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले तीन दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इधर मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में खातों को चेक कराने के लिए बड़ी संख्या में खाताधारक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुनस्यारी पोस्ट आफिस में आउटसोर्स पर रखे कर्मी डिगर राम पर खातों में गड़बड़ी कर धनराशि निकालने का आरोप लगा था। विभाग की ओर से खातों की जांच करने पर 60 लाख के गबन का मामला सामने आया। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले तीन दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार की साढ़े आठ बजे मदकोट-गांधीनगर के बीच से गिरफ्तार कर मेडिकल और कोरोना जांच कराने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी हेम चंद्र पंत, ओगला चौकी प्रभारी हीरा सिंह डांगी, चौकी प्रभारी मदकोट अरुण राणा, हरिओम सिंह, संजय सिंह चौहान, मनोज भट्ट, अशोक कालाकोटी शामिल रहे। अभी तक मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में 60 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आ चुका है। लोग खातों को चेक कराने के लिए बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे हैं। लोगों ने डॉक विभाग से गबन किए हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।