फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police arrested accused for embezzlement at Munsiyari Post Office

मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused for embezzlement at Munsiyari Post Office
मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में गबन करने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस टीम। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पोस्ट ऑफिस में 60 लाख रुपये का गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले तीन दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इधर मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में खातों को चेक कराने के लिए बड़ी संख्या में खाताधारक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मुनस्यारी पोस्ट आफिस में आउटसोर्स पर रखे कर्मी डिगर राम पर खातों में गड़बड़ी कर धनराशि निकालने का आरोप लगा था। विभाग की ओर से खातों की जांच करने पर 60 लाख के गबन का मामला सामने आया। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले तीन दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार की साढ़े आठ बजे मदकोट-गांधीनगर के बीच से गिरफ्तार कर मेडिकल और कोरोना जांच कराने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी हेम चंद्र पंत, ओगला चौकी प्रभारी हीरा सिंह डांगी, चौकी प्रभारी मदकोट अरुण राणा, हरिओम सिंह, संजय सिंह चौहान, मनोज भट्ट, अशोक कालाकोटी शामिल रहे। अभी तक मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में 60 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आ चुका है। लोग खातों को चेक कराने के लिए बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे हैं। लोगों ने डॉक विभाग से गबन किए हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed