फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police and SSB took out flag march

Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 28 Mar 2024 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police and SSB took out flag march
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी पुलिस के एसआई बीसी मासीवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को थाना मुनस्यारी, चौकी मदकोट पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप तल्ला बाजार, मल्ला बाजार सहित कई अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि पुलिस टीम मतदान केंद्रों के आसपास होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। मतदान में अराजकता का माहौल पैदा करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

--
एसएसटी ने कार से बरामद की 82 हजार की नकदी
पिथौरागढ़। स्टेटिक सर्विलांस टीम पनार और गंगोलीहाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से 82 हजार की नकदी बरामद की। एसएसटी पनार और गंगोलीहाट पुलिस ने चौकी पनार गेट पर चेकिंग के दौरान घाट से पनार की ओर आ रहे वाहन (बीआर 01 एफजे 2100) को रोककर चेकिंग की। वाहन में चालक संतोष कुमार सिंह निवासी पोस्ट ऑफिस मोप काॅलोनी इमादपुर माप खुर्द भोजपुर सहित तीन अन्य लोग सवार थे। वाहन में रखे एक बैग की तलाशी लेने पर बैग से 82 हजार रुपये बरामद हुए। बैग मनीष कुमार सिंह निवासी निचली रोड मठ लक्ष्मीपुर कोमरी टोला धनुकी पटना (बिहार) का था। वह धन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने रुपये को सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन


--
पोस्टल बैलेट और ईडीसी आवेदन का अंतिम मौका कल तक

चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट कीमती है। ऐसे कर्मचारी जो निर्वाचन ड्यूटी में लगे हैं और अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट नहीं दे सकते हैं उन्हें पोस्टल बैलेट और ईडीसी के माध्यम से मतदान की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके लिए समान संसदीय क्षेत्र के लिए फार्म-12क और अन्य संसदीय क्षेत्र के लिए फार्म-12 भरा जाना है। उन्होंने बताया कि ईडीसी भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह अंतिम अवसर न खोएं और अपना पोस्टल बैलेट अथवा ईडीसी समय से भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करा लें या मेल के माध्यम से भी भरकर दे सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल पोस्टल बैलेट जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी बिष्ट को इस संबंध में प्रत्येक दिन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवाओं से वोट देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान

पिथौरागढ़। स्वीप टीम की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से मुख्यालय के चंडाक, नाकोट, बांस और खतीगांव क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया गया। पॉलिटेक्निक बांस में युवा मतदाताओं को अपने घर-परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के दिन वोट देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य मुकुल सिंह मेहता ने मतदान करने की शपथ दिलाई। वहां स्वीप के जिला समन्वयक एआर दताल आदि थे। उधर गंगोलीहाट में राइंका राइआगर सहित कई विद्यालयों में स्वीप की टीम ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से भी मतदान करने की अपील की जा रही है। संवाद

--
माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

मतदान के दिन होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई

चंपावत। लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को होने मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराए कराने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को रिजर्व सहित नियुक्त सभी 75 माइक्रो ऑब्जर्वर को जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधित प्रथम विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र में मतदान से पूर्व मतदान के दिन और मतदान समाप्ति के बाद होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दिन सभी माइक्रो ऑब्जर्वर समय से पूर्व ही मतदान केंद्र में पंहुचेंगे और अपनी जिम्मेदारियां का बिना किसी लापरवाही से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। मतदान के दिन मॉक पोल जरूरी है। मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी और एमपी जोशी ने प्रशिक्षण दिया।


वहां नोडल कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सहायक नोडल कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, नोडल माइक्रो ऑब्जर्वर जिला लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, नोडल डाक मतपत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed