सीपीयू के गठन की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) के गठन के लिए पुलिस प्रशासन ने होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। अब तक जो खाका तैयार किया गया उसके अनुसार नगर में सीपीयू की तीन टीमें लगातार मूवमेंट में रहेंगी। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। तीन टीमें रिजर्व में रहेंगी। हर टीम में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल रहेगा। सीपीयू का कार्यक्षेत्र पूरा पिथौरागढ़ नगर रहेगा। करीब 10 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले इस नगर में सीपीयू के गठन के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीपीयू से लोगों पर सकारात्मक दबाव पड़ेगा और वह ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का साहस नहीं करेंगे। खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों से मुक्ति मिल सकती है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि सीपीयू टीम की ड्रेस आम पुलिसकर्मी से अलग होती है। इसके अलावा हर टीम को एक-एक मोटरसाइकिल दी जाएगी। उनको कैमरा मिलेगा। संचार के लिए उपकरण दिए जाएंगे। टीम में तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इनको बाहरी जिलों से बुलाया गया है। फिलहाल सारी व्यवस्था जिला पुलिस खुद कर रही है। यदि कोई कमी रह जाएगी तो पुलिस महानिदेशालय से भी मदद मांगी जाएगी। पर्वतीय शहरों में इस समय अल्मोड़ा में सीपीयू काम कर रही है।
गठन के दिन भव्य कार्यक्रम होगा
सीपीयू के गठन के लिए वैसे तो 15 मई की तारीख तय की गई है, लेकिन इसमें दो-चार दिन और भी लग सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी की मंशा है कि सीपीयू के गठन के दिन भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें नगर के आम लोग बुलाए जाएंगे, ताकि उनको इस उद्देश्य का मकसद समझ में आ जाए और सीपीयू के गठन की जानकारी हो जाने पर लोग घर से निकलते समय यह तय कर लें कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करना है।