फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PM's visit raises hopes of making life as simple as a mountain

Pithoragarh News: पहाड़ सी जिंदगी को सरल बनाने की पीएम दौरे से जगी उम्मीद

Sat, 07 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
PM's visit raises hopes of making life as simple as a mountain
पिथौरागढ़ जिला सभागार में जनप्रतिनिधियों और होटल एसोसिएशन के साथ बैठक करती डीएम रीना जोशी। स्रो
पिथौरागढ़। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अभी भी पहाड़ सा जीवन जी रहे चीन और नेपाल सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों को पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से काफी उम्मीद हैं। विशेषकर वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित गांवों के लोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कोई सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार चीन और नेपाल सीमा से सटे गांवों को दोबारा बसाने के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की है। शुरूआत में इस योजना के तहत व्यास घाटी के गुंजी गांव को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। यहां अस्पताल के लिए पूर्व में धन भी स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यास वैली के छह अन्य गांव बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, रोगकांग, नाबी, कुटी गांव को विकास की दरकार है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की जोहार घाटी के 13 गांव मिलम, बूर्फू, बिल्जू, मर्तोली, ल्वां, खिलांच, टोला, मापा, गनघर, रिलकोट, पांछू गांव भी मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं।
वर्तमान में बीआरओ इस घाटी के गांवों के लिए सड़क का निर्माण कर रही है, लेकिन अभी छह किमी सड़क का कार्य बचा हुआ है।दारमा और चौदास घाटी के 14 -14 गांवों को भी विकास की दरकार है।

-
सेना और आईटीबीपी के भरोसे स्वास्थ्य सेवा
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा में देश की सरहदों की रक्षा कर रही सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के भरोसे सीमांत के लोगों का स्वास्थ्य है। ज्यादा दिक्कत होने पर उन्हें मुनस्यारी या धारचूला पहुंचना पड़ता है। रास्ते दुर्गम होने और कई स्थानों पर सड़क नहीं होने से लोग समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed