{"_id":"48829d3085a158151119d0c3205b1f80","slug":"pmo-s-letter-to-chief-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ का प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ का प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाईपट्टी निर्माण के लिए अपनी उपजाऊ जमीन देने वाले किसानों की समस्या हल करने के लिए अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान ले लिया है। पीएमओ से सेक्शन आफीसर ब्रह्मू राम ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण के समय जो समझौता हुआ था उसे लागू किया जाए।
विज्ञापन
पत्र की एक प्रति नैनीसैनी ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कसनियाल को भी मिली है। श्री कसनियाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि नैनीसैनी हवाईपट्टी निर्माण से प्रभावित सभी किसानों की समस्याएं हल की जाएं। जमीन देते समय समझौता हुआ था कि हर प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, लेकिन अब तक किसी परिवार को नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने नैनीसैनी हवाईपट्टी के विस्तारीकरण का काम जल्दी पूरा करने और गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। ग्रामीण विकास समिति की आज हुई बैठक में उम्मीद जताई गई कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद हवाईपट्टी प्रभावितों की समस्या हल हो सकती है। बैठक में सूबेदार चंचल सिंह भंडारी, गोविंद सिंह भंडारी, मुन्ना सिंह, राजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, चंचल सिंह, गोविंद सिंह महर, राजू थापा, ललित सिंह, चंदू बम, हरीश सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन