{"_id":"695407dbfe33eba3710e3a0a","slug":"pmgsy-ee-absent-without-leave-salary-withheld-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-136548-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीएमजीएसवाई के ईई बगैर अवकाश के गायब, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीएमजीएसवाई के ईई बगैर अवकाश के गायब, रोका वेतन
Tue, 30 Dec 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थर्टी फर्स्ट का शुरू हर तरफ नजर आ रहा है। अधिकारी भी कामधाम छोड़ बगैर अवकाश के गायब होने लगे हैं। ऐसा ही मामला जिले में सामने आया है। पीएमजीएसवाई के ईई बगैर अवकाश के ही गायब मिले। चर्चा का विषय रही निर्माणाधीन बेलतड़ी-क्वारबन सड़क के निरीक्षण के दौरान ईई के गायब रहने का पता चला। ऐसे में डीएम ने डीएम ने उनके वेतन पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं।
मंगलवार को डीएम आशीष भटगांई निर्माणाधीन बेलतड़ी-क्वारबन सड़क के निरीक्षण के लिए पहुंचे। बता दें कि इस सड़क को लेकर विधायक मयूख महर के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग 10 दिनों तक धरना दे चुके हैं। प्रशासन ने जल्द सड़क का निर्माण कर विधायक को धरने से उठाया था। जब डीएम ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के ईई से सड़क निर्माण की जानकारी लेनी चाही तो वे मौके पर नहीं मिले। जब ईई के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह बगैर अवकाश के ही जिले से बाहर हैं। ऐसे में डीएम ने ईई विवेक प्रतात सिंह का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि बगैर अवकाश के गायब रहने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।