{"_id":"64b443ec6cbcfedae10a2ab4","slug":"plantation-in-pithoragrh-pithoragarh-news-c-243-1-alm1003-184-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पौधरोपण से आज होगी हरेला पर्व की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पौधरोपण से आज होगी हरेला पर्व की शुरुआत
Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पौधरोपण के दौरान के मौजूद महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में हरेला पर्व की शुरुआत पौधरोपण के साथ हो गई है। वन विभाग ने विभिन्न प्रकार के दस हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है। नगर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर एसएसबी, आईटीबीपी, ईको टास्क फोर्स समेत विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण कर धरती को हरा भर बनाने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय में रविवार को वन विभाग, एसएसबी 55वीं वाहिनी, आईटीबीपी 14वीं वाहिनी, ईको टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने पौधरोपण किया।
डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि रोजाना एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। हरेला पर्व पर जिलेभर में दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट एसएसबी 55वीं वाहिनी वाघेंद्र कुमार यादव, ईटीएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल मधुर थापा, कमांडेंट 14वीं वाहिनी हरेंद्र सिंह चौहान, एसडीओ ज्वाला प्रसाद, रेंजर पूरन सिंह देउपा, बृजेश विश्वकर्मा, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, उमेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी ललित मोहन कापड़ी की पहल पर भाटकोट, महिलाओं ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी के नेतृत्व में, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक मनोज जोशी के नेतृत्व में नगर, भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में इंदिरा पार्क, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, भाजपा जिला मंत्री सौरभ पंत, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामदेव वर्मा आदि ने पौधरोपण किया। पौध रोपे। मुनस्यारी में 15एडीआरएफ और आईटीबीपी ने बेटुलीधार में 500 पौध लगाए।
मिठाई खिलाकर हरेला पर्व पर मित्रता में भरी मिठास
झूलाघाट/जौलजीबी/बलुवाकोट। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने हरेले पर नेपाल के अधिकारियों को मिठाई खिलाई। एसएसबी के अधिकारियों ने बलुवाकोट, जौलजीबी, द्वालीसेरा, डोडा, झूलाघाट के झूलापुल पर सशस्त्र बल नेपाल और नेपाल पुलिस के अधिकारियों, जवानों को मिठाई खिलाकर हरेले की बधाई दी। पांच झूलापुल पर पौधरोपण कर अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व पर दोनों देश अपने सीमा क्षेत्र में पर्यावरण को हरा-भरा रखेंगे। आपसी समन्वय के साथ सीमा सुरक्षा में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
पौधों को बचाने का लिया संकल्प
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने आंकोट की पहाड़ी में छायादार और फलदार पौधे रोपे। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। वहां ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल, हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़, रवि खड़ायत, संजय चुफाल, रवि डसीला आदि ने पौधे रोपे। वहीं रामलीला कमेटी ने ननपापू क्षेत्र में पौधरोपण किया। वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष ललित भंडारी, संजय पंत, प्रकाश बोरा, गोविंद कन्याल, वनकन्या प्रियंका राठौर, कमलेश सिंह आदि ने पौध रोपकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया।