फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation in Pithauragarh

Pithoragarh News: वन महोत्सव के तहत कई जगह हुआ पौधरोपण

Fri, 07 Jul 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Plantation in Pithauragarh
चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।
पिथौरागढ़/चंपावत। वन महोत्सव के तहत पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। जूनियर हाईस्कूल बेड़ा, रसगाड़ी में विभिन्न प्रजातियों के पांच सौ पौधों का रोपण किया गया। ग्रामीणों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया के नेतृत्व में वन पंचायत रसगाड़ी के विभिन्न हिस्सों में पौध रोपण किया गया। पौधों की देखभाल के लिए प्रधान रसगाड़ी पुष्पा देवी, प्रधानाध्यापिका जानकी अवस्थी ने सरपंच, प्रधान, छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान जोग्यूड़ा रवि चंद, सांवलीसेरा नीलम धामी, सरपंच ऊंचाकोट सरस्वती पाल, बेड़ा हरीश चंद्र उपाध्याय, रसगाड़ी चंद्र सिंह समेत वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी 55वीं वाहिनी ने जिला मुख्यालय से लेकर सीमा चौकियों जौलजीबी, बगड़ीहाट, झूलाघाट, ध्याण, जमतड़ी, रावतगढ़ा में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी अजय पांडेय, उपकमांडेंट वागेंद्र कुमार यादव, प्रशांत मिश्रा, संदीक्षा परिवार के सदस्य आदि शामिल रहे। डीडीहाट में एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने सिराकोट मंदिर परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। एसएसबी के सेनानी मधुकर अमिताभ के दिशा निर्देश पर 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। यहां द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र वरुण आदि अधिकारी, जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, टनकपुर में वन विभाग, एसएसबी और सितारगंज के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बस्तिया और वन विश्राम भवन बूम परिसर में पौधरोपण किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक और भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मनोज पांडेय ने बतौर अतिथि पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम, महेश सिंह बिष्ट, वन दरोगा मुनेश राणा, महेश सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान कविता धौनी, सुरेंद्र बोरा, निर्मल खुल्बे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि वर्ष 2023 में एसएसबी 15 हजार पौधे लगाएगी। शुक्रवार को संपन्न हुए तीन दिनी वृहद पौधरोपण में एसएसबी कर्मी, छात्र-छात्राएं और संदीक्षा माहिलाओं ने दो हजार पौधे लगाए। पौधरोपण में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, हेमंत कुमार, डॉ. घनश्याम पटेल, एसी संजय कुमार, उप निरीक्षक जगत राम, नरेंद्र कुमार, श्याम भट्ट, विक्रम सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार आदि जवान शामिल रहे।

बनबसा में वन कर्मियों ने हुड्डी नदी किनारे पौधरोपण किया। ग्रामीणों को वनों के महत्व के बारे बता उन्हें जंगलों की सुरक्षा का संदेश दिया। वहां वन दरोगा नित्यानंद भट्ट, भुवन चंद्र कांडपाल, वन बीट अधिकारी निर्मल शर्मा, दीपक कुमार, विवेक कुमार, वन रक्षक गोपाल राम आदि ने सहयोग दिया।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

चंपावत के बाजरीकोट एसएसबी पंचम वाहिनी में पौधरोपण करते कमांडेंट अमित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed