{"_id":"6a230af6c4d894523f0105ab","slug":"plantation-continued-on-environment-day-but-many-forests-in-bedi-nag-continued-to-burn-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142682-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पर्यावरण दिवस पर होता रहा पौधरोपण, जलते रहे बेड़ीनाग के कई जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पर्यावरण दिवस पर होता रहा पौधरोपण, जलते रहे बेड़ीनाग के कई जंगल
Fri, 05 Jun 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के हजेती में जंगल में लगी आग। संवाद
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। जिले भर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण होता रहा लेकिन बेड़ीनाग क्षेत्र में कई जंगल जलते रहे। इन जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगने से वातावरण में फैला धुंआ लोगों की सेहत के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
बेड़ीनाग विकासखंड के हजेती, खमलेत, बरसायत, बरड़, रैतोली अन्य जंगलों में बीते दो दिन से आग लगी है। अब भी ये जगंल धू-धूकर जल रहे हैं लेकिन वन विभाग घटना से अनजान है। इन जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। क्षेत्र के दीपक सिंह ने बताया जंगलों में लगी आग भीषण रूप ले रही है और वनाग्नि को रोकने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगने से वन्य जीवों का जीवन भी संकट में आ गया है। रेंजर चंदा मेहरा ने कहा कि जंगलों में आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।