{"_id":"602abcf28ebc3ee8f36f4ef8","slug":"plantation-by-dulhan-pithoragarh-news-hld4149285101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन रंजना ने उज्जवला पुनर्वास केंद्र के साथ शादी से पहली बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन रंजना ने उज्जवला पुनर्वास केंद्र के साथ शादी से पहली बांटी खुशियां
पिथौरागढ़ उज्जवला केंद्र में शादी की खुशियां मनाने पहुंची दुल्हन परिवार के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। दुल्हन रंजना धानिक ने अपनी शादी से पहले उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में पहुंचकर बालिकाओं के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने केंद्र में रह रहे बच्चों के साथ खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
भुरमनी निवासी किशन सिंह धानिक एवं मंजू धानिक की पुत्री रंजना की शादी सोमवार को हुई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता औ पूर्व सैनिक ललित धानिक से प्रेरित होकर महिला संगीत से पहले दुल्हन रंजना अपने माता-पिता के साथ जाखनी स्थित उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने वहां रह रहीं बालिकाओं के साथ अपने विवाह की खुशियां बांटीं और वहां रह रहे सभी बच्चों को भोजन कराया। दुल्हन रंजना ने कहा कि समाज में सभी को जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी चाहिए। संस्था की कार्यकर्ता निर्मला पांडेय ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर हेमा भट्ट, अनिशा नगन्याल, संस्था सचिव सुरेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।