फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Plane. flying. route. canceling. tickets. 120 passengers.

Pithoragarh: यात्रियों का टिकट कैंसिल कर दूसरे रूट पर उड़ रहा विमान, लोगों ने जताई आशंका, 25 तक हवाई सेवा रद्द

Mon, 24 Feb 2025 10:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

नैनीसैनी हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों के पास अचानक टिकट कैंसल होने का मैसेज आया। यह मैसेज 120 यात्रियों के पास आया है, जिससे वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 25 फरवरी तक विमान सेवा रद्द रहने से यात्रियों ने आशंका जताई है।

विज्ञापन
Plane. flying. route. canceling. tickets. 120 passengers.
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा तीन दिन से बंद हैं, जिसकी वजह से यात्री परेशान हैं। नैनीसैनी हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों के पास अचानक टिकट कैंसल होने का मैसेज आया। यह मैसेज 120 यात्रियों के पास आया है, जिससे वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 25 फरवरी तक विमान सेवा रद्द रहने से यात्रियों ने आशंका जताई है कि अधिक मुनाफे के लिए कंपनी ने प्रयागराज रूट पर फ्लाइट संचालित कर दी है।
विज्ञापन


फ्लाई बिग कंपनी दून-पिथौरागढ़ रूट पर 22 सीटर विमान का संचालन कर रही है। 30 से अधिक यात्री रोजाना आवाजाही करते हैं। तीन दिन से विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट नहीं पहुंचा। बुकिंग कराकर इसका इंतजार कर रहे यात्रियों के टिकट रद्द होने का मैसेज भेजकर औपचारिकता निभा दी गई है। कंपनी के पास तीन विमान हैं, जिनमें से एक विमान पिथौरागढ़-दून तो दो विमान अन्य प्रदेशों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बाहरी प्रदेश में संचालित एक विमान में खराबी आई तो कंपनी ने उत्तराखंड के यात्रियों को भुलाकर यहां आने वाले विमान को अन्यत्र भेज दिया। इसके चलते यहां के यात्रियों को सड़क से आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिन से बुकिंग साइट भी बंद
फ्लाई बिग कंपनी की बुकिंग साइट भी 25 दिन से बंद है। पिछले कई दिनों से इसके ठीक होने के दावे भी हवाई साबित हुए हैं। किसी तरह लोगों ने नैनीसैनी और ज्योलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर ऑफलाइन बुकिंग कराई। अब विमान को बाहर भेजकर कंपनी ने लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।


नैनीसैनी एयरपोर्ट के मैनेजर अमर चकमा का कहना है कि फिलहाल विमान सेवा बंद है। इससे यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हो रही हैं। इसके अलावा, हम कोई जानकारी नहीं दे सकते। उत्तराखंड सरकार के दायित्वधारी गणेश भंडारी का कहना है कि पिथौरागढ़ आने वाले जहाज को अन्यत्र भेजना गलत है। सीमांत लोगों की सुविधा के लिए इसका संचालन किया गया है। शासन से मामले को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed