{"_id":"57d98a104f1c1b3c3dd47412","slug":"pithoragarh-youth-track-team-off-roop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के युवाओं का ट्रैकिंग दल रूपकुंड रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के युवाओं का ट्रैकिंग दल रूपकुंड रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
रूपकुंड को रवाना होता युवाओं का ट्रैकिंग दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 20 युवाओं का दल बुधवार को रूपकुंड ट्रैकिंग के लिए रवाना हो गया है। दस दिन के इस अभियान के दौरान युवाओं को कैंपिंग मैनर, हाई अल्टीट्यूट डिजीज, माउंटेन सर्च, रेस्क्यू टेक्निक, ट्रैकिंग प्लान, रॉक क्लाइबिंग की जानकारी दी जाएगी। विधायक मयूख महर ने ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिस रूट से यह दल जा रहा है उसी रूट से नंदा राजजात यात्रा भी होती है। ऐसे में इस ट्रैकिंग की अहमियत ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ट्रैकिंग दल का नेतृत्व कर रहे पर्वतारोही अशोक भंडारी ने बताया कि इस बार जिला योजना मद से ट्रैकिंग के लिए धनराशि मंजूर हुई है। दल में 6 युवतियां भी शामिल हैं। यह दल बागेश्वर से ग्वालदम, लोहागंज, दीदिना, बेदिनी, पातर नौचणिया होते हुए रूपकुंड पहुंचेगा। वापसी में यह दल कुनौल, सुनौल, घाट, कर्णप्रयाग से आएगा।
विज्ञापन
पूरे ट्रैकिंग में दस दिन का समय लगेगा। दल के लीडर को सुझाव दिया गया है कि वह उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पर्यटन विभाग के भुवन चंद्र भट्ट, तिलक जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन