फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Weather Temperature Increase due to rain and snowfall bonfires lit in month of March

Pithoragarh Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, मार्च के महीने में जलाने पड़ रहे अलाव

Wed, 22 Mar 2023 04:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Mar 2023 04:35 PM IST
सार

डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुवानी, नाचनी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। धारचूला के व्यास घाटी में गुंजी से लेकर लिपुलेख और दारमा घाटी की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
Pithoragarh Weather Temperature Increase due to rain and snowfall bonfires lit in month of March
अलाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार चौथे दिन भी मौसम खराब रहा। धारचूला और मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ने से लोगों को अलाव जलाने पड़े। बाजारों में सुनसानी छाई रही।

विज्ञापन


बारिश का क्रम मंगलवार को भी सुबह से ही जारी रहा। जिला मुख्यालय के अलावा डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुवानी, नाचनी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। धारचूला के व्यास घाटी में गुंजी से लेकर लिपुलेख और दारमा घाटी की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है। दोनों घाटियों की चोटियों पर एक फुट से अधिक जबकि गांवों में छह इंच हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


मुनस्यारी की पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य चोटियों पर भी हिमपात हुआ। लगातार चार दिनों से मौसम खराब होने से मंगलवार को कड़ाके की ठंड हुई। इस कारण लोगों को अलाव जलाने पड़े। घाटी क्षेत्र बंगापानी में भी लोगों ने अलाव जलाए। गंगोलीहाट बाजार में लोग जगह-जगह अंगीठी पर आग सेकते नजर आए। ठंड के चलते लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल में दस घंटे तक बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बैंक, पोस्टआफिस और सरकारी कार्यालयों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। बाजारों में कम ही खरीदार पहुंचे। डीडीहाट बाजार में भी दिन भर सुनसानी छाई रही। जिले भर में शाम तक बूंदाबांदी का क्रम जारी था।


मौसम खराब होने से बंद रहे निर्माण कार्य
पिथौरागढ़। मौसम लगातार खराब होने से मंगलवार को भवन सहित अन्य निर्माण कार्य बंद रहे। इसके चलते मजदूर वर्ग भी काम पर नहीं जा सका। नगर से लेकर कस्बों तक यही स्थिति रही। मौसम का रुख देखकर किसान भी चिंतित हैं। किसानों को ओलावृष्टि होने से फसलों के बर्बाद होने का डर भी सता रहा है।

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश
पिथौरागढ़- 6 मिमी
गंगोलीहाट- 7 मिमी
बेड़ीनाग - 6.70 मिमी
डीडीहाट - 10 मिमी
धारचूला - 6.5 मिमी
मुनस्यारी - 8.4 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed