फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh soldier killed in Kashmir

पिथौरागढ़ का सैनिक जम्मू-कश्मीर में शहीद

Fri, 25 Nov 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 25 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh soldier killed in Kashmir
अपनी पत्नी और बेटी के साथ शहीद चंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

जिले का एक सैनिक जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शहीद के गांव पाली पांखू में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद का पार्थिव शरीर एक-दो दिन में यहां पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पाली गांव के नायक चंद्र सिंह कुमाऊं स्काउट्स में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने 13 राष्ट्रीय राइफल्स को ज्वाइन किया था और उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हो गई। 20 जून 1978 को जन्मे चंद्र सिंह की दो छोटी बेटियां हैं। शहीद की पत्नी चंद्रकला देवी अपनी बेटियों के साथ हल्द्वानी में रहती हैं। अब उनको बच्चों समेत गांव लाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहीद के बड़ी बेटी नेहा नौ साल की और छोटी बेटी निशा छह साल की है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह परिजनों को जम्मू स्थित सेना के कैंप से शहादत की सूचना मिली। भारी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे हैं। शहीद के पिता हर सिंह का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। गांव में उनकी 70 वर्षीय मां कौशल्या देवी अपने बड़े बेटे साधो सिंह के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed