{"_id":"64365602045cc5b25e0b5ff4","slug":"pithoragarh-six-nepalese-going-to-celebrate-vishupati-from-india-died-in-accident-5-escape-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच ने कूदकर बचाई जान
Wed, 12 Apr 2023 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:26 PM IST
सार
हादसे के शिकार हुए सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन