फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh's Mangala won a grand victory

पिथौरागढ़ की मंगला ने शानदार जीत दर्ज की

Fri, 13 Oct 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Oct 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh's Mangala won a grand victory
पिथौरागढ़ में राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल निदेशालय के सौजन्य से पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित पुरुष, महिला, बालक और बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न भार वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 45-48 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की मंगला ने शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन


48-51 किलो भार वर्ग में देहरादून की करिश्मा, पिथौरागढ़ की निशा रावत, पिथौरागढ़ की महिमा और नैनीताल की सोनिया ने जीत दर्ज की। 51-54 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता नैनीताल की रक्षा नेगी और काशीपुर की कनिका चौधरी ने जीती। 54-57 किलो भार वर्ग में देहरादून की नीमा कोश्यारी, पिथौरागढ़ की नेहा मेहता ने जीत हासिल की। बालक वर्ग के 46-49 किलो भार वर्ग में हरिद्वार के अमन सिंह, काशीपुर के सूरज माजिला, देहरादून के सुबीर धीमान, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के सुनील ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


49-52 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता कोटद्वार के रितेश आगरी, देहरादून के अनिल कुमार, पौड़ी के रवि कश्यप और काशीपुर के पारस कापड़ी ने जीती। प्रतियोगिता के 52- 56 किलो भार वर्ग में चंपावत के विजय कुमार, काशीपुर के हरमन लहरी ने जीत दर्ज की। 60-64 किलो भार वर्ग में काशीपुर के मनीष कुमार, रुद्रपुर के दीनू थापा और देहरादून के देशरत्न बोरा ने जीत हासिल की। 64- 69 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता बागेश्वर के गोविंद कपकोटी, पिथौरागढ़ के अनिल अवस्थी, काशीपुर के कुनाल राजदूत और देहरादून के हिमांशु सोलंकी ने जीती। प्रतियोगिता के 69- 75 किलो भार वर्ग में देहरादून के आशीष नेगी, केशव डिमरी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, अति विशिष्ट अतिथि जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत और विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ के अध्यक्ष शमशेर महर ने किया। इस दौरान हीरा सिंह खाती, महेंद्र बेलाल, किरन महर, हरीश जोशी, प्यारे लाल वर्मा, दीपक बहुगुणा, यशवंत महर, कैप्टन देवी चंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed