{"_id":"5e7508498ebc3e7741395171","slug":"pithoragarh-s-lifeline-will-remain-closed-for-vehicles-even-today-pithoragarh-news-hld377950247","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी वाहनों के लिए बंद रहेगी पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी वाहनों के लिए बंद रहेगी पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन
विज्ञापन
दिल्ली बैंड के पास एनएच बंद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दिल्ली बैंड में मलबा आने से शुक्रवार को पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे में लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। मैदानी क्षेत्रों से आ रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमांत की यह लाइफ लाइन शनिवार को भी वाहनों के लिए बंद रहेगी। एनएच ने शनिवार की देर शाम तक सड़क को खोलने की बात कही है।
बता दें कि मंगलवार की रात को मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट एनएच में बुधवार की सुबह से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। बुधवार शाम को कुछ समय के लिए एनएच को खोला गया था इसके बाद फिर से दिल्ली बैंड के साथ ही दो अन्य स्थानों पर पहाड़ी के दरकने के कारण बृहस्पतिवार से सड़क बंद है। मटेला सहित दो स्थानों पर मलबा हटा दिया गया था लेकिन दिल्ली बैंड में मलबा लगातार पहाड़ी से गिर रहा है। मलबा नहीं हटने से शुक्रवार को भी एनएच में यातायात ठप रहा। पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों के लिए थल रूट से वाहन संचालित हुए। लेकिन मैदानी क्षेत्रों से आ रहे जिन यात्रियों को जानकारी नहीं थी वह घाट में फंस गए। यात्री घाट पुल से पैदल खड़ी चढ़ाई पार कर मीना बाजार पहुंचे। उन्हें यहां से दूसरे वाहनों से पिथौरागढ़ आना पड़ा। इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पत्थर की चपेट में आने से अभियंता घायल
पिथौरागढ़। शुक्रवार को दिल्ली बैंड के पास एनएच में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एनएच के सहायक अभियंता पीएल चौधरी घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दिल्ली बैंड के पास शुक्रवार को सड़क खोलने के काम में मशीनें लगाई गई थीं। जब वह निरीक्षण के लिए मौके गए तो इसी दौरान पहाड़ी से लुढ़का एक पत्थर उनके पैर में आ गिरा। इससे वह चोटिल हो गए। घायल सहायक अभियंता को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
कोट
दिल्ली बैंड में मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे सड़क खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी दिन भर सड़क खोलने का काम जारी रहेगा। यदि फिर से पहाड़ी नहीं टूटी तो देर शाम तक नेशनल हाइवे को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार से यातायात सुचारु रहेेगा। - एलडी मथैला, ईई एनएच लोहाघाट डिविजन।