{"_id":"68787e0c1892ea32d70ae589","slug":"pithoragarh-road-accident-the-injured-of-muwani-road-accident-narrated-their-ordeal-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खाई में आंखें खुलीं तो सामने दिखा मौत का मंजर, आसपास शव बिखरे नजर आए; घायलों ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खाई में आंखें खुलीं तो सामने दिखा मौत का मंजर, आसपास शव बिखरे नजर आए; घायलों ने सुनाई आपबीती
Thu, 17 Jul 2025 10:07 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:07 AM IST
सार
पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। सवारियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बरसाती नाले में समा गई। इस भीषण दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में घायलों ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
वाहन खाई में गिरा
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
सातशिलिंग-थल सड़क पर मुवानी के पास मंगलवार को हुई भयानक सड़क दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस भीषण हादसे में जीप में सवार आठ यात्री काल के गाल में समा गए जबकि छह यात्री बाल-बाल बच गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि जीप के खाई में गिरते ही उनकी आंखें बंद हो गईं थीं। मौत को हराकर जब होश आने पर आंखें खुलीं तो आसपास अपनों के शव बिखरे नजर आए। घायलों ने कहा कि किस्मत से वे तो बच तो गए लेकिन अपनों को खोने का दर्द उन्हें ताउम्र सालता रहेगा।
विज्ञापन
घायलों का हाल जानने के लिए बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जिला अस्पताल पहुंची तो आपबीती सुनाते-सुनाते घायलों के आंखों में आंसू थे। अपनों को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। अस्पताल में भर्ती श्याम सिंह सहित अन्य ने बताया कि सभी ग्रामीण एक साथ घर जाने के लिए जीप में सवार हुए थे। भंडारीगांव पुल के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी तो उनकी आंखें बंद हो गईं और वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन
अगले 10 मिनट तक मौत को हराने के बाद जब होश आया और आंखें खुलीं तो आसपास भयानक मंजर दिखा। जीप पलटी हुई थी और शव आसपास बिखरे पड़े थे। पता ही नहीं चल रहा था कि कौन जिंदा है और किसे मौत अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
बताया कि दर्द से कराहते हुए वे अन्य यात्रियों के पास पहुंचे लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। गांव की बहू-बेटियों के साथ आठ लोग मौत के मुंह में समा गए।