{"_id":"585966724f1c1b1b64e39f53","slug":"pithoragarh-reached-a-minimum-temperature-of-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटी थल घाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पिथौरागढ़ शहर में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अब रात में पाला गिरने लगा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने के संकेत हैं। वर्ष 2015 में 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उधर, मुनस्यारी में अधिकतम तापमान में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन
वहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान कई दिनों से 4 डिग्री पर स्थिर बना है। घाटी वाले इलाकों में रात के समय तापमान में भारी गिरावट के कारण सूर्य निकलते ही कोहरे की घनी परत फैल रही है। थल घाटी में तो सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा और पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नदी घाटी क्षेत्रों में रात के समय तापमान काफी नीचे आ जाता है। सुबह सूर्य की किरणें पड़ते ही वार्मिंग के कारण कोहरा बनने लगता है। सूर्य का ताप तेज होते ही कोहरा खुद ही छंटने लगता है। यह समस्या बारिश होने तक बनी रहेगी। बारिश के बाद तापमान में अंतर आ जाता है और कोहरे की संभावना कम हो जाती है। जौलजीबी, घाट, पनार, नाचनी, मुवानी आदि इलाकों में भी सुबह के समय कोहरे से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहता है।
विज्ञापन
सूखी ठंड में बीमारियों की आशंका ज्यादा
डॉक्टरों का कहना है कि सूखी ठंड में बीमारियों की आशंका ज्यादा रहती है। धूल के कारण एलर्जी वाली बीमारियां बढ़ जाती है। सर्दी, बुखार, खांसी जैसी बीमारियां इस मौसम में अधिक होती है। आयुर्वेद चिकित्सक एमडी डा. नवीन जोशी ने कहा कि इस समय ठंड से बचाव किया जाए और ठंडे पानी का प्रयोग न किया जाए।