{"_id":"36ff4b6418e19066270a911d10974090","slug":"pithoragarh-re-not-based-links-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक नहीं करा रहे पिथौरागढ़ के उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक नहीं करा रहे पिथौरागढ़ के उपभोक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अब तक मात्र 45 फीसदी ग्राहकों ने अपना आधार कार्ड नंबर रसोईगैस के कनेक्शन से लिंक कराया है। पिथौरागढ़ जैसे जागरूक नगर में ही मात्र 47 फीसदी उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड लिंक कराया है। गैस एजेंसी की ओर से बार-बार अपील जारी करने का भी उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। गैस एजेंसी के अधिकारियों पर इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) का भारी दबाव है और उपभोक्ताओं को मार्च से सब्सिडी बंद होने की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
आईओसी ने पहले दिसंबर के अंत तक सभी रसोईगैस कनेक्शनों को आधारकार्ड से लिंक कराने के आदेश दिए थे। बाद में इसका समय बढ़ा दिया गया। अब आईओसी मार्च से ऐसे उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद कर सकता है, जिनके गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में ही लोग इस मामले में रुचि नहीं ले रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
जिले में 76 हजार से ज्यादा उपभोक्ता
पिथौरागढ़ जिले में रसोईगैस उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76648 है। औसत रूप से अब तक इनमें से 45 फीसदी उपभोक्ता ही आधार कार्ड लिंक करा पाए हैं। अकेले पिथौरागढ़ नगर की गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की संख्या 28587 है। इनमें से मात्र 13379 ने ही अपने आधार कार्ड लिंक किए हैं। धारचूला में 29 प्रतिशत ने और मुनस्यारी में मात्र 24 प्रतिशत ने आधारकार्ड लिंक किए हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 150 ने ही छोड़ी सब्सिडी
पिथौरागढ़ नगर की गैस एजेंसी से मात्र 150 लोगों ने ही सब्सिडी छोड़ी है। ग्रामीण अंचलों से कोई भी उपभोक्ता इस दिशा में पहल करने को आगे नहीं आया।