{"_id":"5b010ee1f62347631940b17d246c5a0b","slug":"pithoragarh-police-station-verification-swing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ कोतवाली में सत्यापन का काम जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कोतवाली में सत्यापन का काम जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध लोगों की पहचान करने और बाहरी लोगों के बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए यहां कोतवाली में सत्यापन का काम जोरों से चल रहा है। शुक्रवार को 150 लोगों का सत्यापन हुआ। इस महीने अब तक 800 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन का काम चल रहा है। पिथौरागढ़ कोतवाली में सत्यापन का ज्यादा दबाव है। क्योंकि जिला मुख्यालय में बिहार, पूर्वी यूपी तथा नेपाल के मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है। इनकी संख्या कम से कम पांच हजार आंकी गई है।
कोतवाल ध्यान सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, हरीश राम टम्टा ने कोतवाली में सत्यापन का काम किया। बाहरी प्रांतों के लोगों से सत्यापन के लिए जरूरी कागजात लिए जा रहे हैं। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सत्यापन न कराने वालों का चालान किया जा रहा है और उनसे अर्थदंड लिया जा रहा है। जबकि बिना सत्यापन कराए अपने मकान में किराएदार रखने वालों पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। अब तक आठ लोगों से यह जुर्माना वसूला जा चुका है। धारचूला, झूलाघाट, थल, कनालीछीना में भी बाहरी लोगों के सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो जाते तब तक अभियान जारी रखा जाएगा।