{"_id":"65dcbf4cbd2af248d60346d9","slug":"pithoragarh-pantnagar-air-service-started-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110634-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़-पंतनगर विमान सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़-पंतनगर विमान सेवा शुरू
Mon, 26 Feb 2024 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से विमान सेवा शुरू हो गई है। विमान सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी है। फ्लाई बिग कंपनी का विमान पहले देहरादून से पिथौरागढ़ आएगा। फिर यहां से पंतनगर जाएगा। वापस पंतनगर से पिथौरागढ़ आने के बाद यहां से देहरादून के लिए रवाना होगा।
सोमवार को दोपहर 1:30 बजे विमान ने पांच यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए उड़ान भरी। इसके बाद विमान पंतनगर से करीब 3.15 बजे में पिथौरागढ़ पहुंचा। विमान सेवा शुरू होने से लोग खुश हैं। पिथौरागढ़ के लोग लंबे समय से समय से विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। विमान सेवा शुरू होने से आपातकाल में जाने वाले यात्रियों को सुविधाएं होंगी।
इसके अलावा दिल्ली, मुंबई सहित कई अन्य क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को पंतनगर से पिथौरागढ़ आने में राहत मिलेगी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की दूरी अधिक होने के कारण पर्यटक काफी कम संख्या में पिथौरागढ़ आते हैं अगर विमान सेवा लगातार जारी रहे तो पर्यटकों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है। इस सुविधा का लाभ सीमांत के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी मिलेगा। - आशीष कुमार मिश्रा, एसडीएम, पिथौरागढ़।
--
हेलीकॉप्टर से सात लोगों ने भरी उड़ान
चंपावत। सोमवार को दो उड़ान में सात लोगों ने हेलीकॉप्टर में सफर किया। हेरिटेज एविएशन के प्रभारी शेर सिंह यादव ने बताया कि पांच यात्री हल्द्वानी से चंपावत आए और एक यात्री चंपावत से हल्द्वानी गया। शाम के समय हल्द्वानी से चंपावत एक यात्री आया जबकि चंपावत से हल्द्वानी के लिए किसी ने भी बुकिंग नहीं कराई थी। संवाद