{"_id":"64ff4e8f5a59514ea204e6c4","slug":"pithoragarh-panther-won-uttarakhandi-premium-league-football-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4397-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पैंथर ने जीता उत्तराखंडी प्रीमियम लीग फुटबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पैंथर ने जीता उत्तराखंडी प्रीमियम लीग फुटबाल
विज्ञापन
मुंबई में फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम पिथौरागढ़ पैंथर ट्राॅफी के साथ। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नवी मुंबई में देव भूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित उत्तराखंडी प्रीमियम लीग फुटबाल प्रतियोगिता पिथौरागढ़ पैंथर ने जीत ली है। पिथौरागढ़ पैंथर ने फाइनल में आईआईसी को हराया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को पिथौरागढ़ पैंथर और आईआईसी के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिथौरागढ़ ने आईआईसी को 2-1 से हराकर ट्राॅफी जीती। विजेता टीम को 51 हजार नकद और ट्रॉफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पिथौरागढ़ के ध्रुव रावत को दिया गया। उन्हें पांच हजार का चेक और ट्राॅफी दी गई।
मैच के मुख्य अतिथि फीफा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके गिरिजा शंकर मुनगली रहे। मैच के दौरान चेयरमैन देव भूमि स्पोटर्स फाउंडेशन सुरेश राणा, अध्यक्ष आयोजन समिति मनोज भट्ट, हरेंद्र मल, टीम मैनेजर और पिथौरागढ़ फुटबाल संघ सचिव मनोज पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा यह जीत पिथौरागढ़ के फुटबाल को नई ऊंचाई में ले जाने में सहायक होगी। टीम की जीत पर भूपेंद्र चौहान, शेखर कपूर, मदन माहरा, नरेंद्र खत्री, जितेंद्र माहरा, दीपक उप्रेती, टिकेंद्र मल, प्रदीप महर, किरन महर आदि ने बधाई दी है।