फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-off National Highway Twagat

पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे रहा बंद

Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूराे/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-off National Highway Twagat
पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे रहा बंद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे मलबा आने से शनिवार को साढ़े चार घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से धारचूला बहुउद्देश्यीय शिविर में जा रहे जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी जाम में फंस गए। अधिकारियों को दूसरे रास्ते से 12 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ी।

अस्कोट क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.30 बजे नेशनल हाइवे में अस्कोट-ओगला के बीच पिनौड़ागाड़ के पास भारी मलबा आ गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिथौरागढ़, धारचूला, मदकोट, जौलजीबी जाने वालेवाहनों को अस्कोट-नारायणनगर मोटरमार्ग के रास्ते जाना पड़ा। बीआरओ 12 बजे तक सड़क खोल पाया।
विज्ञापन


बीआरओके द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि पिनौड़ागाड़ में बारिश होते ही पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर रहा है। कहा कि सड़क में वाहनों की आवाजाही बरकरार रखी जाएगी। सड़क बंद होते ही डोजर से सड़क खोलने का कार्य किया जाएगा। बरसात का मौसम शुरू होते ही एनएच के साथ ही आंतरिक सड़कों को नुकसान पहुंचने लगा है। एनएच में कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed