{"_id":"57d832a84f1c1b942cd48344","slug":"pithoragarh-nine-hours-off-highway-twagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे फिर नौ घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे फिर नौ घंटे रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिनौड़ीगाड़ के पास फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर सोमवार रात हुई भारी बारिश से पिनौड़ीगाड़, जड़ियागाड़ और लखनपुर में मलबा गिर गया। इस कारण इस रोड पर सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सुबह छह बजे से तीनों स्थानों पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे मलबा हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही होने लगी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर ओगला से जौलजीबी तक रोड की हालत बहुत खराब है। पिनौड़ीगाड़ में तो इस बार बारिश के मौसम में दस बार मलबा गिर चुका है। एक नया डेंजर जोन जड़ियागाड़ में विकसित हो रहा है। लखनपुर के पास मलबे के साथ चट्टान भी गिर रही हैं। बीआरओ के सहायक साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि मलबा गिरने का खतरा अभी बना है। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
रोड बंद होने से मंगलवार सुबह धारचूला से दिल्ली, देहरादून और पिथौरागढ़ को जाने वाली बसों को लखनपुर में रुकना पड़ा। इसके अलावा कई जीपें और प्राइवेट वाहन भी फंसे रह गए। यात्रियों को इस कारण भारी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि रोज सड़क बंद होने से भारी परेशानी हो रही है। बीआरओ को चाहिए कि वह जल्दी से इसका समाधान निकाले। ताकि बंगाली पर्यटन सीजन में पर्यटकों को मुसीबत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
कोटा सड़क एक हफ्ते से बंद
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़-कोटा सड़क एक हफ्ते से बंद है। सड़क खोलने में तत्परता न दिखाने से नाराज लोगों ने 15 सितंबर को क्षेत्र के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री के सामने मामला उठाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह सुयाल ने बताया कि घट्टाबगड़ से कोटा तक 7 किमी हिस्से पर मलबा पटा है, दीवारें गिरी हैं। क्षेत्र में राशन की किल्लत पैदा हो गई है। लोनिवि का पीएमजीएसवाई डिवीजन इस पर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के सामने मामला रखा जाएगा। फिर भी सड़क की दशा न सुधरी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।