Pithoragarh News: व्यास घाटी के ग्रामीणों ने की दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन
व्यास घाटी के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पूर्व में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यास घाटी के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पूर्व में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। इस दौरान उन्होंने हेली से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन नहीं कराए जाने की भी मांग की।
व्यास जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने गुंजी में पूर्व में हेलिकॉप्टर से आदि कैलाश यात्रा के विरोध में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने हेलिकॉप्टर से आदि कैलाश यात्रा का सीमित संचालन करने का अनुरोध किया है ताकि स्थानीय रोजगार पर असर न पड़े। साथ ही क्षेत्र के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को रोका जा सके।
उन्होंने हेलिकॉप्टर से यात्रियों को गुंजी तक ही लाने सहित पर्यटन विभाग की ओर से ओल्ड लिपुलेख से कैलाश दर्शन शुरू करने, स्थानीय टूर ऑपरेटर को भी यात्रा कराने की अनुमति देने की मांग की है। इस दौरान व्यास घाटी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, नाइस ह्यांकी, निहारिका गर्ब्याल, मोती गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।