{"_id":"65c0a0b13713d81d260a73b9","slug":"pithoragarh-news-outrage-in-entire-pithoragarh-due-to-the-incident-of-elopement-of-minor-girls-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इरफान की एक करतूत... और पूरा पिथौरागढ़ बाजार दूसरे दिन भी बंद, पुलिस ने भी किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इरफान की एक करतूत... और पूरा पिथौरागढ़ बाजार दूसरे दिन भी बंद, पुलिस ने भी किया फ्लैग मार्च
Mon, 05 Feb 2024 02:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:18 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के धारचूला में नाई की दुकान में काम करने वाला एक युवक दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे सीमांत में लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ के धारचूला में नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे सीमांत में लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धारचूला में दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए धारचूला में पीएसी, पुलिस और एसएसबी तैनात कर दी गई है। एसडीएम, सीओ ने जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया युवक, घटना का पता चलते ही लोगों ने जो किया; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सोमवार को बलुवाकोट में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ में छात्र संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग उठाई।