फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Contact with China border cut off due to heavy rain

Pithoragarh: भारी बारिश के चलते चीन सीमा से संपर्क कटा, 16 सड़कें बंद; ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है दिक्कत

Thu, 04 Jul 2024 07:16 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jul 2024 07:16 PM IST
सार

धारचूला के दारमा, व्यास और चौदास घाटी जोड़ने वाली सड़क चार दिनों से बारिश के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही बंद है। रोंगती एसएसबी पोस्ट के पास सड़क धस गई है। चीन सीमा पर बसे दारमा, व्यास चौदास घाटी के गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। 

विज्ञापन
Pithoragarh News: Contact with China border cut off due to heavy rain
भारी बारिश के चलते चीन सीमा से संपर्क कटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जन जीव अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले भर में मलबा आने से 14 ग्रामीण और दो बार्डर सहित 16 सड़कें बंद चल रही हैं। इससे सीमा पर तैनात जवानों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर में नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर के पैदल रास्ते बारिश में नालों में तब्दील हो जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण रई पुल, ऐंचोली पुल, कुमौड़, पंडा पुल, पलेटा, नैनीपातल के पास जल भराव हो रहा है। रई क्षेत्र में बारिश का फायदा उठाकर सीवर की लाइन खोल दे रहे हैं। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर में बंद पड़ी नालियों को खोलने और खुले में सीवर बहाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

चार दिन से कटा हुआ है चीन सीमा से संपर्क
धारचूला के दारमा,व्यास और चौदास घाटी जोड़ने वाली सड़क चार दिनों से भारी बारिश के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही बंद है। रोंगती एसएसबी पोस्ट के पास सड़क धस गई है। चीन सीमा पर बसे दारमा व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया की टीवी टावर, दोबाट, कुलागढ़,ऐलागाड़, बारिश के कारण बंद है। जिसे रोज दो तीन घंटे में खोल दिया जा रहा।

उन्होंने बताया की रोगती एसएसबी पोस्ट के पास भारी भूस्खलन से सड़क बीस मीटर टूट गई है। और लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। मौसम ठीक होने सड़क को दो तीन के भीतर खुलने की उम्मीद है। कोतवाल विजेंद्र शाह, नगर पालिका और हिलवेज कंपनी के सहयोग से टनकपुर- तवाघाट एनएच के ग्वाल गांव में गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की पूर्व में ग्वालगांव के गड्ढे वाली जगह पर डामर करने की मांग की गई थी। मगर हिलवेज गड्ढे भर कर खानापूर्ति कर रही है। जब तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं होता तब तक गड्ढों पर डामर किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।

दारमा घाटी के चीन सीमा को जोड़ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सोबला- ढाकर सड़क दर के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के घटखोला में बारिश के कारण सड़क में दरारे आ गई हैं। जिससे लोगों के लिए आवागमन संकट भरा बना हुआ है। दर निवासी लक्ष्मण दरियाल और बीरू दरियाल ने बताया की घटखोला में बारिश के कारण सड़क में दरार आ चुकी हैं। उन्होंने बीआरओ से सड़क ठीक करने और नाली निर्माण कार्य शीघ्र करने की मांग की। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मंजीत सिंह ने बीआरओ को घटखोला में सड़क को ठीक कराने के निर्देश जारी किए हैं।

67 आरसीसी ग्रेफ के ओसी सौरव कुमार रोगती ने नाले के एसएसबी पोस्ट के पास भूस्खलन वाली जगह पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की 70 मीटर तक भूस्खलन हुआ है। सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने मौसम ठीक होने पर शुक्रवार तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई।

ये सड़कें चल रही हैं बंद
धारचूला-तवाघाट, घटियाबगड़- लिपुलेख , नाचनी भैंसकोट, बंगापानी-जाराजीबली, बांसबगड़-धामीगांव, बांसबगड़-सेलमाली-कोटा, बांसबगड़- गूंठी, मदकोट बसंतकोट, रड़गांव-हचीला,मदकोट-तोमिक, खुमती- कटौजिया,गलाती-रमतोली,सेलमाली-बिचना, आदीचौरा-सीढ़ीचामा, पौड़ी-घटकूना,तवाघाट-खेला गर्गुवा

नदियों का जल स्तर

  • नदी- जल स्तर- खतरे का निशान
  • काली - 888.60 - 890.00
  • सरयू नदी-446.20 - 452.00
  • गोरी नदी जौलजीबी-604.10 - 606.80
  • गोरी नदी मदकोट-1212.10 - 1214.10

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण मिमी में

पिथौरागढ़-  8.00

बेड़ीनाग-   8.00

मुनस्यारी- 5.20

बंगापानी- 9.00

गणाई गंगोली-5.00

देवलथल-11.00

गंगोलीहाट-22.00

डीडीहाट-3.50

डीडीहाट-3.50

धारचूला-31.20

कनालीछीना- 12.00

थल-13.20


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed