फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Medical College Tender

Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद नहीं

Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Medical College Tender
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। तीन बार निरस्त होने के बाद निविदा नए सिरे से उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के चीफ के पास भेजने की तैयारी की जा रही है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ही कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में वर्ष 2016 में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 455 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 76 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए थे। साथ ही नगर से आठ किमी दूर 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। सरकार बदलने के बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


वर्ष 2020 से 2021 तक तीन बार मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन हर बार निविदा प्रक्रिया निरस्त हो गई। वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हल्द्वानी से मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। 15 नवंबर 2022 को राज्य सरकार ने निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था केंद्रीय एजेंसी एनपीसीसी को बदलकर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया जिसके बाद चौथी बार निविदा प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम चीफ को भेजी जानी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -डॉ. अरविंद बरनौलिया, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed