{"_id":"570bdb084f1c1bc1434a6b5d","slug":"pithoragarh-in-parts-of-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में आया भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में आया भूकंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिले के कई स्थानों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 आंकी गई है। शाम को 4 बजकर 6 मिनट में धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। नाचनी, थल, मदकोट क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से जोन फाइव में शामिल सीमांत जिले के लोग चिंतित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि भूकंप का केंद्र थल-बेड़ीनाग के बीच थर्प नामक स्थान पर था। भूकंप की गहराई 10 किमी थी।