फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh in 2012, was ahead in Didihat women to vote

2012 में पिथौरागढ़, डीडीहाट में महिलाएं वोट देने में आगे थी

Tue, 10 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh in 2012, was ahead in Didihat women to vote
महिलाएं वोट देने में आगे - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में वोटिंग करने में दो विधानसभा क्षेत्रों पिथौरागढ़ और डीडीहाट में महिलाएं पुरुष मतदाताओं से आगे रहीं, जबकि धारचूला और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करने में पुरुष आगे थे। उसमें भी  गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में मामूली अंतर से महिलाएं पिछड़ी।

विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 83727 मतदाताओं में 42564 पुरुष, 41163 महिला मतदाता थे। कुल 56259 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 65.24 रहा। 29346 महिला और 26913 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


डीडीहाट विधानसभा सीट में कुल 69659 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 33271, महिला मतदाताओं की संख्या 36388 थी। कुल 44443 ने मतदान किया। 60.18 प्रतिशत मत पड़े। 22385 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वाले पुरुषों की संख्या 22058 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला विधानसभा क्षेत्र में कुल 70375 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 34788, महिलाओं की संख्या 35587 थी। कुल 47220 लोगों ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 65.64 प्रतिशत था। 23860 पुरुष और 23360 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के 84799 मतदाताओं में 43307 पुरुष, 41492 महिला मतदाता थे। 48305 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मत प्रतिशत 55.46 रहा। 24161 पुरुष, 24144 महिलाओं ने वोट डाले। आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान में महिलाओं का दबदबा रहता है या पुरुषों का यह आने वाला समय बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed