फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh district 62 polling stations sensitive

पिथौरागढ़ जिले में 62 मतदान केंद्र संवेदनशील

Sat, 21 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh district 62 polling stations sensitive
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का सबसे दूरस्थ दोबांस मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जांच के बाद जिले के 62 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें से सबसे ज्यादा 25 मतदान केंद्र डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में हैं। पुलिस प्रशासन ने इन मतदान केंद्रों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की संभावना, मुख्य बाजार से सटा होने के कारण नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों की सक्रियता की आशंका को देखते हुए यह निर्धारण किया है। कुछ मतदान केंद्रों के अति दूरस्थ और कुछ के नेपाल सीमा से सटा होने के कारण भी संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से तैयार सूची के अनुसार डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। इनमें दोबांस मतदान केंद्र भी शामिल है। यह मतदान केंद्र सबसे दूरस्थ मतदान केंद्रों में आता है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 6, धारचूला में 17 और पिथौरागढ़ में 14 हैं। बताया गया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कम से कम दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सेक्टर मजिस्ट्रेट बराबर इन केंद्रों पर नजर रखेगा। पुलिस प्रशासन ने सूची तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को भी दे दी है। संवेदनशील केंद्र घोषित करने से पहले उस स्थान की सारी परिस्थिति का अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन


नेपाल बार्डर से सटे संवेदनशील मतदान केंद्र
नेपाल सीमा से सटे कानड़ी, बलतड़ी, छड़नदेव, सेल, हल्दू, तड़ेमिया, क्वीतड़ को संवेदनशील घोषित किया गया है। जीआईसी पिथौरागढ़, नगरपालिका पिथौरागढ़, जीजीआईसी पिथौरागढ़ के मतदान केंद्र को इस कारण संवेदनशील बनाया गया है, क्योंकि एक मतदान केंद्र में चार-चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बेड़ीनाग, पांखू, गंगोलीहाट, थल में सक्रिय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताते हुए संवेदनशील घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed