फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh DEO suspended five days before retirement

पिथौरागढ़ के जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh DEO suspended five days before retirement
शासन ने शिक्षकों को नियम विरुद्ध संबद्ध करने के आरोप में पिथौरागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) शौकत अली को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए जाने के बाद उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में संबद्ध किया गया है। आरोप पत्र देते हुए उनसे 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में समझा जाएगा कि उन्हें आरोप स्वीकार है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी की 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति होनी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) शौकत अली पर आरोप है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना जिले में कुछ शिक्षकों को दूसरे स्कूलों व कार्यालयों में संबद्ध कर दिया। क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 28 मई 2019 को शिक्षकों का संबद्धीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय ने 24 जनवरी को भी इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित किया था।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आरोप पत्र में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने उच्चाधिकारी के आदेश का पालन न करके अनुशासनहीनता की है। इस मामले में संबंधित अधिकारी ने 15 दिन में जवाब नहीं दिया तो यह समझा जाएगा कि उन्हें आरोप स्वीकार है और उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 एवं यथा संशोधित नियमावली 2010 तथा अन्य सुसंगत नियमों/प्रावधानों के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को जिले में मौजूद विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नियम विरुद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। निलंबन आदेश को उसी चेतावनी के अनुरूप देखा जा रहा है।
मनमाने संबद्धीकरण के कारण नपे डीईओ बेसिक
पिथौरागढ़। शिक्षकों को नियम विरुद्ध संबद्ध करने के आरोप में निलंबित किए गए जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) शौकत अली की इसी माह 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति होनी है। सेवाकाल के आखिरी दिनों में निलंबित अधिकारी ने संबद्धीकरण का खूब खेल खेला। तमाम शिकायतों के बाद रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के सामने डीईओ बेसिक की कारस्तानी को प्रमुखता से रखा था।
बताया जा रहा है कि निलंबित जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) शौकत अली ने इसी महीने 40 से 50 शिक्षकों का संबंद्धीकरण किया है। निलंबित अधिकारी ने संबंद्धीकरण के आदेशों में समायोजित शब्द के स्थान पर कार्ययोजित शब्द का प्रयोग किया था। बताया जा रहा है कि आरोपित अधिकारी संबंद्धीकरण के मामलों को अपने आवास से डील कर रहा था।

नाचनी क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला गिनी, मडलकिया, बला से इसी महीने शिक्षकों को बगैर प्रतिस्थानी के संबद्ध किया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी थी। बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को कार्रवाई के अंदेशे के बाद निलंबित जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने संबंद्धीकरण के अपने ही आदेश निरस्त कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed