{"_id":"644c026b9e338b461b09c0c6","slug":"pithoragarh-dark-electricity-weather-pithoragarh-news-c-8-1-125360-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूरी रात गुल रही पिथौरागढ़ शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूरी रात गुल रही पिथौरागढ़ शहर की बिजली
Fri, 28 Apr 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अंधड़ के दौरान तारों पर पेड़ गिरने से पिथौरागढ़ शहर की बिजली रात भर गुल रही। कुछ हिस्सों को छोड़कर शहर के बड़े हिस्से की बिजली 23 घंटे बाद बहाल हो सकी।
बृहस्पतिवार शाम अंधड़ चलते से हाइडिल गेट के पास यूकेलिप्टस का विशालकाय पेड़ 11 हजार केवी की लाइन पर गिर गया था जिससे तार एवं पोल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश के बीच ही यूपीसीएल ने क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। रात लगभग 11 बजे भाटकोट, तिलढुकरी और जाखनी क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो पाई।
मुख्य बाजार सहित शेष इलाके और आसपास के गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आई। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके बाद मोमबत्ती के सहारे रात गुजारी। बिजली नहीं होने से डेयरी और आइसक्रीम के व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैंडपंप से पानी लिफ्ट नहीं होने के कारण लोगों को जल संकट से भी जूझना पड़ा। लोगों ने नौले-धारों से पानी जुटाया। बिजली पर निर्भर अन्य कामकाज भी प्रभावित रहे। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से कई लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम शुक्रवार सुबह से ही लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा रहा। लगभग 23 घंटे बाद दिन में दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद ही नगरवासियों ने राहत महसूस की। जिले के मूनाकोट सहित अन्य स्थानों पर भी अंधड़ से बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा है। यूपीसीएल के एसडीओ आशीष ने बताया कि अंधड़ से लाइनों को हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।