{"_id":"586a86934f1c1bc65215881a","slug":"pithoragarh-college-cultural-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद का गठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक परिषद का गठन किया गया। पहली बार सांस्कृतिक परिषद के सभी पद छात्राओं को सौंपे गए हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन सिंह मारकना ने कहा कि अब तक सांस्कृतिक परिषद में छात्रों का ही कब्जा रहता था। छात्राएं चाहते हुए भी सांस्कृतिक परिषद में शामिल नहीं हो पाती थी। उन्होंने कहा कि छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना ज्यादा होती है। संगीत की बारीकी को वह ज्यादा बेहतर जानती हैं।
सांस्कृतिक परिषद के लिए कंचन खर्कवाल अध्यक्ष, रीया दरियाल महासचिव, दीपा ठकुराठी, कविता जोशी उपाध्यक्ष, कंचन बिष्ट संयुक्त सचिव, ज्योति कांडपाल कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव के समय मौजूद प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने कहा कि छात्रसंघ ने एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की है। छात्राओं को सभी पद देकर नई परंपरा शुरू की है। इस मौके पर डॉ. अजय शुक्ल, छात्रसंघ महासचिव दीपक मेहता, कंचन पांडे, पारस मुंडेला, कुलदीप द्विवेदी, लवी महर, अमित महर, नरेंद्र भंडारी, संजय कुमार आदि मौजूद थे।