फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh college campus status next year

पिथौरागढ़ कालेज को अगले साल कैंपस का दर्जा

Fri, 01 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में हुई विशाल सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा दे दिया जाएगा। पिथौरागढ़ के एक टाउन को स्मार्ट टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। पिथौरागढ़ में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय पिथौरागढ़ में 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले समय में 750 करोड़ रुपये के काम पिथौरागढ़ में किए जाने हैं। पिथौरागढ़ के सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये का काम जल्द होना है। स्पोर्ट्स कॉलेज पर 40 करोड़ खर्च होने हैं। 4 करोड़ की लागत से तहसील का नया भवन बनाया जा रहा है। किले को धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 80 करोड़ की लागत से आंवलाघाट से पेयजल योजना बनाई जा रही है। 15 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ के नालों में सड़क बनाई जा रही है।  
विज्ञापन

इसी महीने से हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुंभ के लिए धन न देने के मामले में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि जब केंद्र में मंत्री था तो भाजपा की प्रदेश सरकार को कुंभ के लिए 700 करोड़ रुपये दिलाए। आज केंद्र में भाजपा की सरकार है, एक रुपया भी कुंभ के लिए नहीं दिया है। भाजपा के लोग केंद्र सरकार पर कुंभ के लिए धन देने का दबाव नहीं बना पा रहे हैं। कहा हरीश रावत हार नहीं मानता, कुंभ को शानदार तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सभा को विधायक मयूख महर, विधायक नारायण राम आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने संबोधित किया। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed