{"_id":"3fac0ec6f73d6449b826679a11ec513c","slug":"pithoragarh-clean-green-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन पिथौरागढ़, ग्रीन पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन पिथौरागढ़, ग्रीन पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
बहुत कम नौजवानों में रचनात्मक कामों का जुनून होता है। वह भी ऐसे कि अपनी जेब खर्च का पैसा बचाकर झाड़ू, दस्ताने, फावड़े खरीदकर जब युवा गलियों और बाजारों में सफाई को निकलते हैं तो लोग सराहना करने लग जाते हैं। लोग खुद भी इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। क्लीन पिथौरागढ़, ग्रीन पिथौरागढ़ की थीम पर नौजवान पिछले एक महीने से योजना बना रहे थे। अब इसे मूर्त रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
युवाओं ने रविवार को केएमओयू स्टेशन के पास स्थित इंदिरा पार्क में सफाई अभियान चलाया। पार्क में जमा गंदगी और कचरे को दूर करने तक यह अभियान जारी रखने का फैसला लिया गया है। अगले सप्ताह फिर से इसी तरह का अभियान चलेगा। साथ ही नौजवानों ने पालिकाध्यक्ष से मिलकर सभी स्थानों पर कूड़ादान रखने की मांग करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अभियान में दल के अध्यक्ष नीरज भट्ट, सौरभ जुकरिया, सुमित कलखुड़िया, नीरज जुकरिया, विजय पंगरिया, राजू, गोविंद, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, मोहित बोहरा, मोहित भट्ट समेत अन्य युवा हाथ बंटा रहे हैं। दल के अध्यक्ष नीरज ने बताया कि नेक काम में हर कोई सहयोग करता है।
विज्ञापन