फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Chandak Medical College construction work

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ, 27 से शुरू होगा कार्य

Sat, 22 Apr 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Chandak Medical College construction work
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चंडाक में 27 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा। पूर्व में निविदा प्रक्रिया तीन बार निरस्त हो गई थी। चौथी बार निविदा प्रक्रिया पूरी हो पाई है। हैदराबाद की मैसर्स पावर नैक कंपनी मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


निर्माण ईकाई उत्तराखंड पेयजल निगम पिथौरागढ़ और हैदराबाद की कंपनी मैसर्स पावर नैक कंपनी के बीच 362.27 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है। इसके तहत चंडाक में मेडिकल कॉलेज बनेगा जहां छात्रों की पढ़ाई होगी जबकि बेस अस्पताल में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। बेस अस्पताल में वर्तमान में 200 बैड बनाए गए हैं जिन्हें 300 और बढ़ाकर 500 किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर दो ओपीडी, दो आईपीडी, एक लांड्री, एक एडमिनिस्ट्रेशन, एक आपातकालीन और एक सर्विस ब्लाॅक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं चंडाक में चार-चार मंजिल के तीन एकेडमिक ब्लाॅक, गर्ल्स इंटर्न हॉस्टल, ब्वायज इंटर्न हॉस्टल, दो गर्ल्स और दो ब्वायज हॉस्टल, सीनियर रेजीडेंट हॉस्टल, चार मंजिला नर्स हॉस्टल, चार मंजिला जूनियर रेजीडेंट हॉस्टल, टाइप-थ्री के दो ब्लाॅक बनेंगे जिसमें 16 क्वार्टर बनेंगे। टाइप-फोर के दो ब्लाॅकों का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के लिए एक ब्लाॅक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में मिली थी मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में वर्ष 2016 में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 455 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 76 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए थे। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए नगर से आठ किमी दूर 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया था। संवाद

मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए दाखिले का अवसर बढ़ेंगे। मेधावी और गरीबी वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी इसमें दाखिला मिल जाएगा। उन्हें निजी कॉलेज में भारी-भरकम फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसके अलावा कॉलेज से नए डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ भी निकलेगा जिससे डॉक्टरों की समस्या दूर होगी। -डॉ. अरविंद बरनौलिया, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।


पिथौरागढ़ में 27 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हैदराबाद की मैसर्स पावर नैक कंपनी के बीच अनुबंध हो गया है। -गिरीश पंत, सहायक अभियंता, निर्माण ईकाई उत्तराखंड पेयजल निगम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed