{"_id":"5dc303248ebc3e5b7a6e60c1","slug":"pithoragarh-by-election-chandra-from-bjp-anju-nominated-from-congress-pithoragarh-news-hld363032827","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी ने किया नामांकन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नामांकन पत्र जमा करतीं कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत और कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी ने बुधवार को कलक्ट्रेट मेंअपने-अपने नामांकन पत्र भरकर निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किए। दोनों राष्ट्रीय दलों के एक ही दिन नामांकन पत्र दाखिल करने से कलक्ट्रेट में भारी राजनीतिक सरगर्मी रही।
बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत देवर भूपेश पंत, पार्टी जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्वाह्न 11.44 बजे कलक्ट्रेट पहुंचीं और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह प्रस्तावक रहे। करीब एक घंटे चली नामांकन प्रक्रिया के बाद दोपहर 12.32 बजे चंद्रा पंत कक्ष से बाहर निकलीं। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लंठी नामांकन के लिए कक्ष में पहुंचीं। उन्होंने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक देव सिंह रहे। नामांकन को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से सांसद अजय टम्टा, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र भंडारी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, दीपक लुंठी, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, रमेश कापड़ी, भुवन पांडेय, मनोज ओझा, अनिल माहरा आदि मौजूद रहे।
एक दूसरे को दी जीत की शुभकामनाएं
नामांकन के लिए एक ही समय में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में मिले और एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस उम्मीदवार को करना पड़ा इंतजार
पिथौरागढ़। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार एक ही समय पर नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट में पहुंचे। भाजपा की उम्मीदवार चंद्रा पंत 11.44 बजे निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में दाखिल हुई। ठीक 11.50 बजे कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी भी पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट में पहुंच गईं। कांग्रेस उम्मीदवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 48 मिनट तक कलक्ट्रेट परिसर में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते रहे।

पिथौरागढ़ में नामांकन पत्र दाखिल करतीं भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH