फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Bike Campaign team leaves Ladakh

पिथौरागढ़ का बाइक अभियान दल लद्दाख रवाना

Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Bike Campaign team leaves Ladakh
पिथौरागढ़ से लद्दाख को रवाना होता बाइक सवार दल - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ की सोरवैली से लद्दाख की नुंब्रा वैली तक मोटरसाइकिल अभियान रविवार से शुरू हो गया है। यह दल लद्दाख के खारदुंगला तक जाएगा और पूरा सफर मोटरसाइकिल से ही तय होगा। अभियान दल यह अध्ययन करने निकला है कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरह उत्तराखंड में पर्यटन और ट्रैकिंग का किस तरह विकास किया जाए। आने वाले समय में मिलम और लिपुलेख तक भी इसी तरह का मोटरसाइकिल अभियान चलाया जाएगा। दोनों स्थानों के लिए इस समय सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

विज्ञापन


घंटाकरण चौराहे पर भाजपा नेता भूपेश पंत ने अभियान दल के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंत ने कहा कि यह अभियान दल नई जानकारियां हासिल करेगा और उसे उत्तराखंड में लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। टीम लीडर संजय पुनेड़ा ने कहा कि अभियान दल के सदस्य यह कोशिश करेंगे कि उत्तराखंड में भी इस तरह के अभियानों को गति दी जाए। अन्य राज्यों के लोग बाइकिंग के लिए उत्तराखंड में भी आएं। अभियान दल में अशोक भंडारी, अनिल माहरा, त्रिलोक पंत और ललित पंत शामिल हैं।
विज्ञापन


अभियान दल के सदस्य रविवार को हल्द्वानी जाएंगे। वहां से मनाली, लेह, खादुंगला, नुंब्रा, जोजीला, कारगिल, द्रास, सोनमर्ग, श्रीनगर, जम्मू होते हुए वापसी करेंगे। यह पूरा ट्रैक पांच हजार किलोमीटर का होगा। अभियान दल को रवाना करते समय भाजपा मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, राजू पुनेड़ा, किशोर बोहरा, बलवंत कपकोटी, संजय राज, पवन जोशी आदि लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed