फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh at the Prime Minister's House, preparing

पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री की सभा कल, तैयारी शुरू

Fri, 10 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh at the Prime Minister's House, preparing
पिथौरागढ़ स्टेडियम में प्रधानमंत्री के लिए तैयार हो रहा मंच - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली से आई एसपीजी की टीम ने सभा के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम को फाइनल कर दिया। शुक्रवार को स्टेडियम में मंच निर्माण का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


प्रशासन और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सरकारी विमान से नैनीसैनी हवाईपट्टी पर उतरेंगे। वहां से कार से वह सभा स्थल पहुंचेंगे। चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। भाजपा ने चुनाव की सभा को दोपहर 12 बजे से शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि प्रधानमंत्री के आने से पहले कुछ अन्य नेता सभा को संबोधित कर सकें। प्रशासन ने भी अपने स्तर से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियां सभा स्थल पर सक्रिय रहेंगी। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप दी है। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिले के अन्य हिस्सों से भी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने को आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


नगर का ट्रैफिक साढ़े चार घंटे तक बंद रहेगा
प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए पिथौरागढ़ नगर का ट्रैफिक 12 फरवरी को सुबह 11.30 से अपरान्ह 4 बजे तक बंद रहेगा। नगर में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अजय जोशी की मौजूदगी में हुई बैठक में ट्रैफिक का सारा प्लान तय कर दिया गया। तय हुआ कि टनकपुर, अल्मोड़ा, चंपावत, गंगोलीहाट आदि स्थानों से आने वाले वाहन ऐंचोली से आगे नहीं बढ़ेंगे। उनको बड़ावे रोड, एफसीआई गोदाम, जाखपुरान रोड पर खड़ा किया जाएगा। झूलाघाट, वड्डा की तरफ से आने वाले वाहन विण से आगे नहीं आएंगे। नैनीसैनी, खांकर से आने वाले वाहनों को जाजरदेवल वाली रोड से भेजा जाएगा, लेकिन यह वाहन भी नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बैठक में तय हुआ कि धारचूला, डीडीहाट, थल, मुनस्यारी, मुवानी, मड़मानले की तरफ से आने वाले वाहनों को रई पुल पर ही रोका जाएगा। सिल्थाम से स्टेशन तक की रोड जीरो जोन रहेगी। चंडाक की तरफ से आने वाले वाहन लोनिवि गेस्टहाउस से आगे नहीं बढ़ेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला नैनीसैनी से बस स्टेशन होते हुए सभा स्थल पर पहुंचेगा। इस रोड के किनारे खड़े रहने वाले सारे वाहनों को हटा दिया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुबह 11 बजे से पुलिस के बैरियर लग जाएंगे। प्रधानमंत्री की सभा संपन्न होने और उनके यहां से चले जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed