{"_id":"57fa76ef4f1c1b675228e17e","slug":"pithoragarh-assembly-for-the-congress-was-not-watertight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के लिए निर्विवाद नहीं रह गई पिथौरागढ़ विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के लिए निर्विवाद नहीं रह गई पिथौरागढ़ विधानसभा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सीट से दावेदारी का पत्र सौंपते कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक निर्विवाद समझी जा रही पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने अपनी दावेदारी पेश कर कांग्रेस में बहस खड़ी कर दी है। पिथौरागढ़ सीट से इस समय कांग्रेस के मयूख महर विधायक हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत के खास समझे जाने वाले मयूख महर की उपस्थिति के बावजूद लुंठी की दावेदारी को सरकार और प्रदेश कांग्रेस संगठन के बीच की खींचतान से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
महेंद्र लुंठी ने रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत को अपनी दावेदारी का पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 अक्तूबर तक हर सीट से दावेदारों के नाम मांगे हैं। वह पिथौरागढ़ सीट से दावेदारी करेंगे। अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भी जाएंगे। यदि टिकट मिलना तय हो जाता है तो संपर्क अभियान चलाएंगे। लुंठी ने दावेदारी के पत्र के साथ अपना बायोडाटा भी दिया है। लुंठी दो साल के लिए पिथौरागढ़ में कांग्रेस से कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2015 में प्रदेश सरकार ने उन्हें दर्जा राज्यमंत्री बनाकर सहकारिता परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
विज्ञापन
लुंठी की दावेदारी को मयूख महर के लिए चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत कहते आए हैं कि दावेदारी का अधिकार हर एक को है। दूसरी ओर, पूर्व में कांग्रेस नेताआें ने सिटिंग विधायकों की सीट न छेड़ने का फरमान भी जारी किया था। ऐसे में कांग्रेस के वर्तमान विधायक मयूख महर की सीट पर एक नाम और उभर कर आने को सरकार और संगठन के बीच की खींचतान से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन